विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Health and Beauty >> Make Prolonged Use Of Such Products

लंबे समय तक मेकअप प्रॉडक्ट को ऐसे कीजिए इस्तेमाल

DainikBhaskar.com | Feb 24, 2013, 13:43PM IST
 
 


ज्यादातर महिलाएं मेकअप प्रॉडक्ट की एक्सपायरी डेट चैक करे बिना वर्षो पुराने प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मेकअप प्रॉडक्ट का फ्रैश होना जरूरी है। इससे त्वचा को नुकसान नहीं होता है। इसकी शुरुआत साफ हाथों से करें। ड्रेसिंग टेबल पर हैंड सैनिटाइजर रख लीजिए।

 

 

मेकअप-ब्रश या पाउडर पफ को हर हफ्ते बच्चों के शैंपू से साफ कीजिए। इनमें से पानी निकालने के बाद पेपर टावल से साफ कीजिए। इस्तेमाल करने से पहले इन्हें पूरी तरह से सुखा लें। मार्केट में मेकअप-ब्रश क्लीनर भी उपलब्ध है। इससे ब्रश के फाइबर की सफाई करना आसान है। चेहरे को साफ करने से लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें। जबकि आंखों के लिए क्यू-टिप्स का प्रयोग कीजिए। इन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है।



आंखें सेंसेटिव होती हैं। इसलिए इनका ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है। आइलाइनर या आई पेंसिल को लगाने से पहले शार्प कर लें। इससे पेंसिल के बैक्टीरिया निकल जाते हैं। मेकअप प्रॉडक्ट खरीदने से पहले महिलाएं टेस्टर  लगाती हैं। लेकिन टेस्टर लगाने से पहले ध्यान रखिए कि टेस्टर ज्यादा पुराना न हो।

 

इस किस्म के टेस्टर में वायरस होते हैं जिनसे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। लिपस्टिक लगाने से पहले उसे टिश्यू पेपर से साफ कीजिए। आइलाइन पेंसिल को शार्प करके लगाने से फायदा होगा। मेकअप प्रॉडक्ट को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए ड्राई जगह पर रखिए। मेकअप प्रॉडक्ट को दूसरों के साथ शेयर मत कीजिए। इससे कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं।      -प्रिवेंशन मैगजीन से

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment