फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हुए... 'सिंगल' से 'डबल'!
dainikbhaskar.com
| May 20, 2012, 12:55PM IST

यह समारोह जुकरबर्ग के कैलिफोर्निया स्थित पालो अल्टो आवास के पिछवाड़े में हुआ जिसमें 100 से भी कम मेहमानों ने हिस्सा लिया। फेसबुक पर जुकरबर्ग की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाई गई है जिसमें उन्होंने साधारण गहरे नीले रंग का सूट, सफेद कमीज और एक टाई पहन रखी है। वहीं चान ने स्लीवलेस वेडिंग गाउन पहना था और एक पर्दा उनके कंधे तक था।
जुकरबर्ग द्वारा तस्वीर को पोस्ट करने के 30 मिनट के भीतर 131000 लोगों ने पसंद किया। इस जोड़े की मुलाकात हारवर्ड में हुई थी और नौ वर्षों से अधिक समय से साथ-साथ हैं। चान के फेसबुक पेज पर भी रिश्ते संबंधी जानकारी अपडेट कर दी गई है जिसमें लिखा है "मार्क जुकरबर्ग से विवाहित।"





