उम्र का एक दौर होता है जब सभी ऐसा करते हैं, किए बिना रह नहीं पाते। फिर सोचते हैं, यह काम गंदा है और अपराध बोध से भर उठते हैं।
इधर-उधर से इसके बारे में जानते हैं, कहीं कुछ पढ़ते हैं और डर जाते है। सोचते हैं, अब ऐसा नहीं करेंगे, पर रहा नहीं जाता और कर ही डालते हैं। एक बार नहीं, बार-बार करते हैं। लड़के हों, लड़कियां, यह करते ही हैं।
कुछ कहते हैं, हम नहीं करते, पर वो झूठ बोलते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने यह नहीं किया। कुछ तो समझ नहीं पाते कि यह वो क्या कर रहे हैं, पर कर ही डालते हैं। जवान भी करते हैं, अधेड़ भी और कभी-कभी तो कुछ बूढ़े भी ऐसा करते पाए जाते हैं।
हर काम के अच्छे-बुरे पहलू होते हैं, पर कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें बुरा ही मान लिया गया है। जैसे मास्टरबेशन, जो नेचुरल है और इससे चाह कर भी बच पाना मुश्किल होता है, पर जब कोई ज्यादा ही ऐसा करने लगता है तो कुछ मुश्किलें भी पैदा हो जाती हैं।
आगे की स्लाइड्स में जाने इसके बारे में, जिसकी बात करते लोग शरमा जाते हैं।