ज्यादातर महिलाएं यही कहती हैं कि पहले उनका पुरुष पार्टनर ने आई लव यू कहा था। और यह सच भी है कि पहले ज्यादातर पुरूष ही महिलाओं को प्रपोज करते हैं और आई लव यू बोलते हैं। ऐसा यूं ही नहीं होता बल्कि प्यार में पड़ने के बाद पुरुष अपनी भावनाओं तथा यौन इच्छाओं को दबा नहीं पाते और वे प्यार होने के कुछ ही दिनों बाद प्यार का इजहार कर देते हैं। जबकि महिलाएं पुरुष से जल्दी प्यार में पड़ती है लेकिन प्यार का इजहार पुरुषों से सुनना पसंद करती हैं। वे अपनी भावनाओं को महीनों तक दबा कर रखती हैं।
शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 171 युवक-युवतियों के बीच एक सर्वे किया। सर्वे में शामिल सभी युवक युवतियां 25 वर्ष से कम उम्र के थे।
सर्वे में शामिल 87 फीसदी युवतियों ने स्वीकार किया कि पहले महिलाएं ही प्यार में पडती हैं।
सर्वे में पता चला कि युवकों को यह समझने में कुछ सप्ताह लगते हैं कि वे प्यार में हैं जबकि महिलाओं को प्यार का एहसास होने में कुछ महीने लगे। इस एहसास के बाद यौन इच्छाएं जागती हैं।
Related Articles: