वाई-फाई से कीजिए घर की चौकीदारी और स्मार्टफोन को बनाएं रिमोट!
dainikbhaskar.com
| Jun 08, 2012, 10:32AM IST

वायरलेस प्रिंटिंग
इस काम को दो तरह से अंजाम दिया जा सकता है। पहला, वाई-फाई सुविधा वाले प्रिंटर से। दूसरा, यदि प्रिंटर है, तो वायरलेस पिंट्रिंग को सपोर्ट करने वाले रूटर के जरिए। इस काम में मददगार बनेगा कैनन का पिक्समा एमएक्स 416 मॉडल। 6,995 रुपए कीमत वाले इस प्रिंटर में वाई-फाई समाहित है। इसे अपने घरेलू वाई-फाई से जोड़ लें। सेटअप प्रोसेस पूरा होने के बाद सामान्य यूएसबी केबल से प्रिंटिंग कमांड दी जा सकती है।
मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग
इस तरह आप मिनटों में बड़ी फाइलों के ट्रांसफर को अंजाम दे सकते हैं। ध्यान इस बात का रखना है कि सभी कंप्यूटर एक ही वर्क ग्रुप से जुड़े हों। इसके लिए यह प्रक्रिया अमल में लाएं control panel>system>advance system settings>computer name इसके बाद नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर टर्न ऑन नेटवर्क डिस्कवरी, टर्न ऑन फाइल शेयरिंग और टर्न ऑन शेयरिंग कमांड सेट कर दें। आप आपका कंप्यूटर विभिन्न नेटवर्क डिवाइसों पर दिखाई पड़ने लगेगा। फाइलों को शेयर करने के लिए उन्हें ‘पब्लिक’ फोल्डर में डाल दें। अब नेटवर्क से जुड़े अन्य कंप्यूटर फाइल को शेयर कर सकेंगे।
फोटो शेयरिंग करें
आजकल सभी कैमरे डिजिटल हो चुके हैं। इनमें डाटा सेव करने के लिए मेमोरी दी गई होती है। मगर कभी-कभी फोटो खींचते समय मेमोरी फुल हो जाती है। ऐसे में एक ही रास्ता बचता है, कैमरे में सेव फोटो को डिलीट करना। हालांकि अगर कैमरे में वाई-फाई का फीचर दिया गया है, तो इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को कैमरे से जोड़कर डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं।
घर की सुरक्षा के लिए
घरों की सुरक्षा के लिए बाजार में कई गैजेट्स उपलब्ध हैं। मगर उसमें से होम सर्विलांस सिस्टम बेहतर विकल्प है। यह सिस्टम थोड़ा महंगा जरूर पड़ता है, मगर इससे आपका घर पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। अगर आप चाहें, तो घर में कम कीमत में भी होम सर्विलांस सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए साधारण कैमरे के बजाय आपको वायरलेस कैमरे लगाने पड़ेंगे, जो वाई-फाई की मदद से एक दूसरे से कनेक्ट रहेंगे। साधारण कैमरों का तार कोई भी काटकर उन्हें बंद कर सकता है, मगर वाई-फाई कैमरे में ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं है।
स्मार्टफोन को बनाएं रिमोट
अगर आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन को रिमोट की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। आजकल उन्नत तकनीक की वजह से स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी भी बाजार में आ चुके हैं। इसमें इंटरनेट सर्फिग के साथ कई काम किए जा सकते हैं। गूगल प्ले में कई ऐसे कई फ्री वाई-फाई एप्प उपलब्ध हैं। इनकी मदद से आप अपने स्मार्ट टीवी को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर रिमोट की तरह प्रयोग कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके टीवी और स्मार्टफोन में वाई-फाई की सुविधा होनी चाहिए।








