विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> food >> Now You Can Make Momos At Your Home Only

घर पर ही बनाए गर्मागरम वेज मोमोज़

dainikbhaskar.com | Jun 25, 2012, 11:28AM IST
 
 



हम सभी जब घर के खाने से बोर हो जाते हैं तो बाहर खाना खाने जाते हैं। और अक्सर ऐसी चीजें खाते हैं जो हम घर पर नहीं बना पाते। पर दिक्कत तब होती है जब आपको घर से बाहर ना जाना हो और कुछ अलग खाना हो। अक्सर बारिश में मौसम में हमें कुछ गर्मागरम खाने का मन होता है।


 


तो अगली बार जब बारिश हो तो आराम से घर बैठकर वेज मोमोज़ खाएं।


 


क्या चाहिए



खोल के लिए- 1/2 कप मैदा, 1/4 छोटा चम्मच नमक और 2 छोटे चम्मच तेल।


 


भरावन के लिए- २ कप कीसी पत्ता गोभी, 1/4 कप कीसी गाजर, 3 छोटे चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक, सिरका व सोया सॉस।


 


चटनी के लिए- 1 छोटा चम्मच तेल व सिरका, २ टमाटर, 1 इंच अदरक का
टुकड़ा, 12 कलियां लहसुन, 6-7 सूखी लाल मिर्च।



ऐसे बनाएं


खोल की सामग्री एकसार करें। इसमें आवश्यसकतानुसार पानी डालकर आटा गूंध लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें पत्तागोभी और गाजर डालकर पकाएं। अब इसमें नमक, सोया सॉस और सिरका डालकर एकसार करें। तैयार भरावन ठंडा होने दें। तैयार आटे की छोटी-छोटी पूड़ियां बेलें। प्रत्येक में भरावन भरकर मामोज़ का आकार दें। तैयार मामोज़ भाप में पका लें।


 


चटनी- टमाटर उबालें, फिर इन्हें छीलकर काट लें। मिक्सी के जार में उबले टमाटर, 1 इंच अदरक, लहसुन व सूखी लाल मिर्च डालकर पीस लें। एक कड़ाही में ज़रा-सा तेल गर्म करें। इसमें तैयार चटनी डालकर पकाएं। स्वादानुसार नमक व सिरका भी डालें। चटनी तैयार है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment