फिल्म ‘जब तक है जान’ में केटरीना कैफ के कपड़ों की बात हो या ‘इन्कार’ फिल्म में चित्रांगदा सिंह के फ्लोरल ड्रेसेस की, ऑफ-शोल्डर ड्रेस फैशन-फॉरवर्ड ट्रेंड बन चुका है। इस बार ऑस्कर अवार्ड में हॉलीवुड की कई जानी-मानी अभिनेत्रियों ने इस स्टाइल को अपनाया। ऑस्कर विनर जेनिफर लॉरेंस ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखीं।
ऑस्कर-2013 में कई अभिनेत्रियों ने ऑफ-शोल्डर ड्रेस को स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। डिजाइनर क्रिश्चियन डिओर के ऑफ-शोल्डर गाउन में तैयार ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस आकर्षण का केंद्र रही। वहीं रेसी विदरस्पून को लुई वित्तों और जेसिका चैस्टेन ने अरमानी का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था।
तस्वीरों के जरिए डालिए अस्मिता अग्रवाल की इस रिपोर्ट पर एक नजर...।
लेखिका, 20 साल से फैशन राइटिंग में चर्चित नाम, नई दिल्ली।