प्रिंटेड पैंट्स हैं लेटेस्ट ट्रेंड
Bhaskar news | Jun 14, 2012, 13:13PM IST

बारिश का मौसम करीब है और मौसम के मुताबिक शॉपिंग भी शुरू हो गई है। लड़कियां शॉर्ट्स और स्किनी पैंट्स खरीद रही हैं जो इस मौसम में सुविधाजनक होती हैं। वैसे तो एंकल फिट और स्किनी पैंट्स ट्रेंड में हैं लेकिन हम बताते हैं कि टॉप सेलिब्रिटीज कौन सा ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। ग्लोबल फैशन वर्ल्ड में लेटेस्ट हैं प्रिंटेड पैंट्स।
हॉलीवुड में क्रिस्टीन स्टुअर्ट, बियोंसे और मैडोना कई मौकों पर प्रिंटेड पैंट्स पहन चुकी हैं। बॉलीवुड हीरोइंस में भी ये हिट हैं। कल्की कोचलीन और ईशा देओल पिछले दिनों प्रिटेंड लोअर्स में नÊार आई थीं। डिज़ाइनर रितु कुमार का कहना है कि ‘यह बहुत पुराना स्टाइल है जिसने धमाकेदार कमबैक किया है।
डिजिटल ग्राफिक्स प्रिंट्स, ट्राइबल पिंट्र्स और फ्लोरल प्रिंट्स इन हैं। इनमें बड़े बॉटम वाले पैंट्स भी अच्छे लगते हैं लेकिन मौसम के हिसाब से इस वक्त पिंट्रेड स्किनी पैंट्स ही बेहतर हैं। एक बात तो है कि इन्हें पहनने के लिए डेअरिंग एटिट्यूड चाहिए जो आजकल की मॉडर्न महिलाओं के पास है।’
डिज़ाइनर ऐना सिंह कहती हैं ‘प्रिंटेड पैंट्स के साथ मोनोक्रोमैटिक टॉप्स और पम्प्स पहनकर कमाल किया जा सकता है। स्लिम फिट पैंट्स में इकत प्रिंट भी ग़ज़ब लगती हैं।
स्लिम लड़कियों के साथ थोड़ी हेल्दी लड़कियां भी इन्हें पहन सकती हैं। इससे उनकी लंबाई ज्यादा नजर आती है और वे दुबली भी लगती हैं।
इनके साथ कॉन्ट्रास्ट या नियॉन पीवीसी सैंडल्स पहनी जा सकती हैं। जैकेट्स पहनकर इन्हें फॉर्मल लुक भी दिया जा सकता है।’ डिजाइनर लीना टिपनीस का सुझाव है कि ‘प्रिंटेड पैंट्स को नॉट वाले शर्ट्स के साथ भी ट्राय करें। वैसे तो ये कैजुअल स्टाइल है लेकिन सही एसेसरीज के साथ ये कमाल के ईवनिंग वियर बन सकते हैं।’






