विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> food >> Paneer Korma

पनीर कोरमा

Danik bhaskar.com | Dec 19, 2012, 15:21PM IST
 
 


 क्या चाहिए



250 ग्राम पनीर (3 इंच लम्बी व 1 इंच चौड़ी स्लाइस में कटे हुए।


भरावन के लिए- 50 ग्राम चीज, 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च, 2


बड़े चम्मच टमाटर के टुकड़े, स्वादानुसार नमक व काला नमक।


छौंक के लिए- 1 तेज पत्ता, 4 लौंग, 1 छोटा टुकड़ा


दालचीनी, 2 बड़ी इलायची, 6 काली मिर्च, 50 ग्राम घी।



ऐसे बनाएं



पनीर को काटें और नमक मिले पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें। थोड़ी देर बाद सावधानीपूर्वक पनीर का पानी निथार लें।

एक समतल जगह पर पनीर स्लाइस रखें। इसमें भरावन रखें और सामने से अपनी तरफ लाते हुए रोल करें (जैसे खांडवी को रोल किया जाता है)। फिर तवे में तेल गर्म कर इन्हें सेंक लें। चाहें तो दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें, जिससे इसका कच्चपन निकल जाए।

 

प्याज, टमाटर, अदरक एकसाथ पीस लें। धनिया, पुदीना व हरी मिर्च एकसाथ पीस लें। घी गर्म कर छौंक डालें। दो मिनट बाद इसमें टमाटर पेस्ट डालकर भून लें। जब मसाला चिकनाई छोड़ दे, तब हरा पेस्ट मिलाएं, फिर नमक डालकर पकाएं।

जब तक घी ऊपर तैरने लगे, तब गरम मसाला डालकर कोरमा आंच से उतार लें। सर्विग डिश में कोरमा डालें, ऊपर से पनीर रोल्स रखकर सर्व करें।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment