सामग्री-
पनीर 500 ग्राम, दही 100 ग्राम, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च आधा छोटी चम्मच, मक्खन या घी 2 टेबल स्पून, जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच, अदरक पेस्ट , 2 शिमला मिर्च, टमाटर 2-3, चाट मसाला 1/2 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें), हरा धनियां 1 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ), नीबू 1 चार टुकड़ों में कटा हुआ।
विधी-
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये। दही को फेंट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये। पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये। दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये। शिमला मिर्च को लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये। टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये।
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये। सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये। गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये। इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये। पनीर टिक्का तैयार है।