बच्चे के बौद्धिक स्तर के लिए एजुकेशन ही नहीं बल्कि जीन्स भी जिम्मेदार हैं। ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी की रिसर्च वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसान के जीन्स उसके बौद्धिक स्तर को जीवन भर निर्धारित करते हैं।
और ये जीन्स पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होते रहते हैं। यही नहीं शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि आसपास का माहौल भी व्यक्ति के अक्लमंदी पर असर डालता है।
इस रिसर्च में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर विस्शर का कहना है अभी तक हमें यह नहीं पता था कि आनुवंशिक कारक हमारे जीवन भर के बौद्धिक स्तर को कैसे प्रभावित करते हैं।
इस शोध को डिमेंशिया के मरीजों के अहम माना जा रहा है।
Related Articles: