पाप धोने आई हैं पोर्न स्टार सनी लियोन
lifestyle desk
| Jan 12, 2012, 13:25PM IST
बिग बॉस के माध्यम से घर घर में जगह बनाने वाली सनी लियोन इन दिनों बिग बॉस के कंटेस्टेंट अमर उपाध्याय के निशाने पर हैं। अमर का कहना है कि सनी लियोन भारत अपने पाप धोने आई है।
इस बात का गवाह सनी का पिछला इतिहास है। उसे बिग बॉस में जगह देना भारतीय सभ्यता से समझौता करने के समान है। सनी के भारत आने से यहां के बच्चों के साइकिक पर असर हुआ है।
सनी ने मुझपर इल्जाम लगाया है कि मैंने उसके हाथों को चूमा था। लेकिन ऐसा मैंने एक टास्क के तहत किया था। जिस्म 2 में वह काम करने वाली है वहां उन्हें हाथ के अलावे भी कई जगहों पर चूमा जाएगा।
पिछले 18 सालों से मैं इस इंडस्ट्री में हूं। लेकिन किसी ने मुझपर ऐसा इल्जाम नहीं लगाया। सनी ने ऐसा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया है। वह भारत इसी मकसद से आई है।






