आयरन है जरूरी
कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो आमतौर पर डॉक्टर्स आयरन सप्लीमेंट्स प्रिस्क्राइब करते हैं। ऐसे में आपको विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थो जैसे टमाटर, बेक्ड आलू और सभी प्रकार के खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए, ताकि सप्लीमेंट्स का अधिक से अधिक फायदा मिल सके।