ध्यान रखें कि
डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं को कब्ज की शिकायत होती है, इसलिए पेय पदार्थो का भरपूर सेवन करें। ऐसे में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थो का भी खूब सेवन करना चाहिए, जैसे सभी प्रकार के अनाज से तैयार फूड और सब्जियां।
भोजन में अजवाइन का इस्तेमाल डिलीवरी के बाद कुछ महीनों तक जरूर करें, क्योंकि इसमें थाइमोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे यूटरस की क्लीनिंग भी होती है। अजवाइन का पानी भी पीना चाहिए।
‘मैंने ज्यादा वर्कआउट नहीं किया है, क्योंकि बच्चे के साथ वर्कआउट पर ध्यान देना पॉसिबल नहीं होता। जल्दी शेप में आने केलिए मैंने डिलीवरी के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स लेने बिल्कुल बंद कर दिए थे। - मेगन फॉक्स, हॉलीवुड एक्ट्रेस