हॉलीडे का मतलब ही भूल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा!
dainikbhaskar.com | Jul 04, 2012, 09:55AM IST

फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा 'मिठाई बर्फी हाई कैलोरी होती है लेकिन फिल्म लो-कैलोरी है।' मतलब यह कि फिल्म के बारे में चर्चा है कि यह हैवी कॉन्सेप्ट पर बनी सीरियस किस्म की फिल्म है लेकिन ऐसा नहीं है। प्रियंका के मुताबिक यह हलकी-फुलकी फिल्म है। अब प्रियंका 'कृष-2' के काम में लग जाएंगी और उसके बाद अपने म्यूजिक एलबम के लिए लॉस एंजिलस जाएंगी।
प्रियंका अपने अब तक के करियर में किसी बात से सबसे ज्यादा खुश हैं तो वह है उन्हें मिले किरदारों की वैरायटी। उन्होंने निगेटिव शेड के रोल भी किए हैं। 'ऐतराज' में अपने नकारात्मक किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।
चैरिटी के लिए निकाला वक्त
रविवार को मुंबई में कैंसर पेशेंट्स और उनके परिजन के लिए धनराशि जुटाने के लिए एक फैशन शो हुआ। शायना एनसी और फैशन डिजानर मनीष मल्होत्रा इसके ऑर्गनाइजर्स थे। प्रियंका शो स्टॉपर थीं और रविवार तक तो बर्फी की शूटिंग भी चल रही थी। सूत्र ने बताया कि प्रियंका सेट से सीधे यहां आ गईं। उनके साथ शाजान पद्मसी, ओमी वैद्य, आयुष्मान खुराना, शमिता शेट्टी और आशीष चौधरी भी इस कॉज के लिए रैम्प पर उतरे।






