आज प्रपोज डे है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं लेकिन यह बात उसे नहीं कह पा रहे हैं तो आज कह डालिए। प्रेम के परिंदे 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाते हैं। वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। यदि आप भी किसी को पसंद करते हैं तो यह दिन आपके लिए बिल्कुल सही है।
प्रपोज तो करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कैसेट करें प्रपोज। तो अपनाएं ये टिप्स
लंबे समय से आप अपने गर्लफ्रेंड को जानते हैं साथ में दोनों काफी वक्त गुजार चुके हैं तो जाहिर है कि दोनों में फाइटिंग भी होती होगी। ऐसे में एक बुकलेट में अच्छे बुरे अनुभव लिखें और इसके लास्ट पेज पर यह लिखें कि आपकी जिंदगी में उसकी क्या अहमियत है। इस बुकलेट को उसके घर के पते पर पोस्ट कर दें। यह आइडिया उसे आपके करीब ले आएगा।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को म्यूजिक पसंद है तो उसकी पसंद के गानों को सीडी में ट्रासफर करवाएं और लास्ट में उसे अपनी आवाज में प्रपोज करें। वह रोमांचित हो जाएगी।
अगर उसे एडवेंचर पसंद है तो उसे जंगल कैंप ले जाएं और रामांटिक बातें करते करते अपनी दिल की बात कह दें। एक गिफ्ट बास्केट तैयार करें। उसमें उसकी पसंद की सारी चीजें रखें साथ ही एक रिंग भी छूपा दें अगर वह उस रिंग को पहन लेती है तो मतलब साफ है कि वह आपके प्रस्ताव को स्वीकार कर ली है।
Related Articles: