विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Style >> Ranbir Kapoor's Look In Bombay Velvet Is Revealed !

PIX: किसने की सलमान ख़ान के बालों को छेड़नी की गुस्ताख़ी !

1 of 10 Photos
बॉलीवुड में ग्लैमर का तड़का सिर्फ़ अल्ट्रा-ग्लैमरस कपड़े, बिकनी पहनने और आइटम नंबर करने से ही नहीं लगता। इसके लिए ज़रूरी है सही हेयर स्टाइल भी। क्योंकि हीरोइनों की शरबती आंखों के अलावा, उनकी  रेशमी जुल्फों में भी दर्शकों को हथकड़ी लगाने की कशिश होती है। करीना के लंबे बाल या फिर बिपाशा की घनी जुल्फें, कंगना के घुंघराले बाल या फिर प्रियंका के मुलायम बाल, इन हीरोइनों के सोलह ऋंगार में  चार चांद लगाते आ रहे हैं सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम। 16 साल की ही उम्र से आलिम हाकिम ने हीरोइनों के बालों को एक ऐसा रंग और रूप दिया कि आज हर कोई करीना, दीपिका और कैटरीना  जैसा हेयर स्टाइल रखना चाहती है। हीरोइनों के हेयर स्टाइल की डिमांड बढ़ जाती है इनके फैंस की शादियों के दौरान जब हर दुल्हन प्रियंका, कंगना और सोनाक्षी जैसा हेयर स्टाइल रखकर अपने महबूब की  नज़रों में सबसे ज़्यादा ख़ूबसूरत लगना चाहती है।
 
हमसे ख़ास बातचीत में सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आमिल हकीम ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा ख़ूबसूरत बाल हैं बिपाशा बसु के। क्योंकि बिपाशा के बाल बहुत भारी हैं। और उन्हें अपने बालों के साथ  एक्सपेरिमेंट करना भी बेहद पसंद है। वहीं उनके मुताबिक करीना कपूर हैं बॉलीवुड की लेडी सलमान ख़ान। क्योंकि करीना भी सलमान की तरह सिर्फ़ मूडी नहीं है, बल्कि अपने बालो में केंची चलवाते वक्त करीना  भी काफी एन्जॉय करती हैं।
 
वहीं कंगना के बारे में ये खुलासा हुआ कि उन्हें अपने घुंघराले बालों से है बेहद लगाव।
 
 
आलिम सिर्फ हीरोइनों के ही हीरो नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड हंक रणबीर कपूर, चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर और दबंग सलमान ख़ान के बालों से खेलने की गुस्ताख़ी अगर कोई करता है तो वो सिर्फ़ आलिम ही हैं।
 
बर्फ़ी और रॉकस्टार के बाद रणबीर की आने वाली फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट में आलिम ने रणबीर को ऐसा लुक दिया है जो होगा एकदम शॉकिंग, डेयरिंग और सरप्राइज़िंग। हालिम की मानें तो रणबीर का हेयर स्टाइल ही लड़कियों को उनका दीवाना बनाता है। वहीं दबंग सलमान ख़ान के साथ भी आलिम  उनकी आने वाली फ़िल्म मेंटल में काम कर रहे हैं जिसमें सलमान का लुक होगा रगड जैसा आपने उनकी फ़िल्म तेरे नाम में दिखा था। और-तो-और फ़िल्म गो गोआ गॉन में सैफ अली ख़ान का ये ब्लॉन्ड लुक  भी आलिम के हाथों का ही जादू है। आलिम ने यह भी बताया कि शाहिद का लुक फ़िल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में बिलकुल साधारण होगा लेकिन उनकी एक और आने वाली फ़िल्म रैंबो राजकुमार में हटकर होगा।
 
आलिम को ये हूनर विरासत में मिला है। क्योंकि आमिल के पिता और भारत के पहले सेलेब्रिटी हेयर ड्रैसर हाकिम कैरनवी ने अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त और दीलिप कुमार के लिए कई फ़िल्मों में हेयर स्टाइल बनाया है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment