लाइमलाइट में कैसे रहना है ? ये कोई
दीपिका पादुकोण से सीखे ! क्योंकि आए दिन दीपिका मैगज़ीन कवरपेज की शान बन रही हैं। और हाल ही में मिस पादुकोण नज़र आईं एक और मैगज़ीन के कवरपेज पर।
ये सब इसलिए ताकि दीपिका मध्य पूर्व देशों यानि की गल्फ सिनेमा में भी अपनी जगह बना लें। अब दीपिका ऐसे अल्ट्रा-ग्लैमरस कपड़ों में फोटोशूट करवाएंगी, तो इनकी तरफ नज़रें चिपकना लाज़मी हैं। और शायद दीपिका के इसी अंदाज़ के चलते, दीपिका की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ रही है। शाहरुख़ और रणबीर के बाद दीपिका की फैन लिस्ट में अब रनवीर सिंह भी जुड़ गए हैं, जिनके साथ आजकल दीपिका की नज़दीकियां बढ़ने के काफी किस्से भी सुनाई दे रहे हैं। लेकिन दीपिका का यह अवतार ख़तरा बनता जा रहा है उन सभी अभिनेत्रियों के लिए जो बॉलीवुड की इस रेस में नंबर-1 रहना चाहती हैं। इतने ख़ूबसूरत और स्टाइलिश फोटोशूट के साथ, दीपिका यह भी साबित करना चाहती हैं कि बॉलीवुड की स्टाइल डिवा शाहरुख़ की चहेती प्रियंका, शाही ठाठ-बाठ के साथ रहने वाली करीना, डर्टी विद्या या देसी गर्ल सोनाक्षी नहीं, बल्कि वो हैं।
सिर्फ़ यही नहीं, दीपिका का रणबीर के साथ भी स्टाइलिश फ़िल्म पोस्टर आउट हो चुका है। ग्लैम डॉल का एक अलग अवतार पेश करने के लिए, दीपिका ने शाहरुख़ के साथ लुंगी भी पहनी है और आजकल रनवीर सिंह दीपिका पर फिदा नज़र आ रहे हैं।
अब आप ही देखिए ये तस्वीरें और तय कीजिए, क्या दीपिका ही हैं बॉलीवुड की स्टाइलिश हीरोइन नंबर- 1 या फिर रेस अभी जारी है !