शादी के बाद लव यू-लव यू करेंगे रितेश-जेनेलिया!
dainikbhaskar.com
| Jul 25, 2012, 09:38AM IST

खबर है कि ये लवबर्ड्स साकेत चौधरी की फिल्म में साथ आ रहे हैं। रितेश ने ट्विटर पर लिखा 'मुझे परदे पर डेब्यू किए को 10 साल हो गए। 'तुझे मेरी कसम' मेरी पहली फिल्म थी। यह फिल्म मेरे लिए दो तरह से स्पेशल है। एक तो यह मेरी डेब्यू फिल्म है और दूसरा, इसी के दौरान मुझे मेरी बाइको (वाइफ) मिली।'
शादी के बाद रितेश ने तो फिल्म 'क्या सुपरकूल हैं हम' में काम किया लेकिन शादी के बाद जेनेलिया की यह फस्र्ट फिल्मी आउटिंग है। एक सूत्र ने बताया कि फिल्म 'क्या सुपरकूल हैं हम' में रितेश की डबल मीनिंग कॉमेडी देखकर देशमुख परिवार ज्यादा खुश नहीं है। डैडी विलासराव देशमुख ने तो रितेश को झिड़की भी लगाई थी। परिजन अपनी बहू जेनेलिया को किसी डीसेंट फिल्म में रितेश के साथ देखना चाहते थे। रितेश ने तुरंत बात मानने में ही भलाई समझी।






