In life go straight and turn right.
सलमान खान जिंदगी में इसी फलसफे को फॉलो करते हैं। हाल ही में सलमान ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया है, लेकिन उनके उत्साह को देखकर लगता है उनकी यह पारी अभी चलती रहेगी। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपए कमाई करती हैं। दो हफ्ते पहले रिलीज हुई दबंग 2 ने लगभग 150 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही यह देश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सलमान जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने भले इंसान भी। फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला मानते हैं कि इंडस्ट्री में उनसे बड़े दिलवाला कोई एक्टर है ही नहीं। उनके मुताबिक सलमान की यही क्वालिटी उन्हें सबसे जुदा करती है।
वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, जन्मदिन पर सलमान को मुबारकबाद देना नहीं भूलते। सलमान की खास दोस्त कैटरीना कैफ कहती हैं कि सलमान ने अपने अंदर के बच्चे को आज भी जिंदा रखा है। सलमान का यही रूप उन्हें पसंद है। वहीं, सलमान की बहन अर्पिता के लिए वे पितातुल्य हैं। वे बताती हैं कि भाई बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कुछ मामलों में सख्त भी हैं। खासतौर पर भाई के सामने ढंग के कपड़े पहनकर रहती हैं। सलमान के ड्राइवर के मुताबिक वे किसी भी कार में कंफर्टेबल हो जाते हैं। उन्हें कार खरीदना बिलकुल पसंद नहीं। हां, कोई कार गिफ्ट कर दे तो उसे बखूबी संभालकर रखते हैं। सलमान रात दो बजे के बाद ही सोते हैं और अगला दिन दोपहर बाद ही शुरू होता है।