विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Star Talking >> Salman Khan Profile

PIX: सलमान की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें

7 of 10 Photos

 बीइंग ह्यूमन

सलमान चैरिटी में हमेशा से आगे रहे हैं। उन्होंने अपना एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी शुरू किया है, जो टी-शर्ट्स व अन्य प्रोडक्ट बेचता है। इस एनजीओ के जरिए ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को मदद मिल सके, इसके लिए सलमान ने बीइंग ह्यूमन आर्ट, बीइंग ह्यूमन मर्चेडाइस और बीइंग ह्यूमन गीतांजलि गोल्ड कॉइंस भी शुरू किए हैं। 2011 में सलमान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शंस नाम से शुरू की। इसके बैनर तले बनी पहली फिल्म 'चिल्लर पार्टी' ने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते।

 

 

कुछ बातें जानी  अनजानी-सी

पब्लिक रिएक्शन

फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान कभी उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया नहीं देखते। वे कहते हैं कि मुझे फिल्म के रिस्पांस फोन पर या कार से गुजरते हुए पता चल जाते हैं। उनका मानना है कि फिल्म का कलेक्शन उसकी सफलता बयां करने के लिए काफी है।

 म्यूजिक लवर

बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान म्यूजिक की अच्छी-खासी समझ रखते हैं। अपनी फिल्मों के लिए म्यूजिक वे खुद पसंद करते हैं और इनमें से 90% मामलों में उनकी पसंद का ट्रैक जनता को पसंद आ जाता है। कुछ डांस स्टेप्स भी वे खुद ही बताते हैं।

 रिलीजन

सलमान के पिता सलीम खान पठान हैं। उनकी मां सुशीला चरक (शादी के बाद नाम सलमा) राजपूत और दूसरी मां हेलन क्रिश्चियन हैं। स्कूल के दिनों में जब सलमान के धर्म के बारे में पूछा गया तो उनके पिता ने कहा: ह्यूमन।



 फूडी

सलमान खाने के बड़े शौकीन हैं। उन्हें बिरियानी, कबाब, मुगलई और उत्तर भारतीय खाना बेहद पसंद है। यही नहीं, वे मुंबई या आसपास एक रेस्टॉरेंट भी खोलना चाहते हैं, जिसके लिए जमीन देखने का क्रम जारी है।


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment