वैसे तो सोप एलर्जी ज्यादा गंभीर मेडिकल समस्या नहीं है, लेकिन इसके चलते त्वचा को कई दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। यह ऐसा एलर्जिक रिएक्शन है, जिसमें शरीर के किसी भी हिस्से में इन्फ्लेमेशन या इरिटेशन हो सकता है।
यूं पहचान करें
सोप एलर्जी होने पर पीड़ित की त्वचा पर लाल रैशेज होने लगते हैं, जिससे दर्द, खुजली या जलन होने जैसी शिकायतें होती हैं।
जिन्हें साबुन से एलर्जी होती है, उन्हें साबुन का इस्तेमाल करने के 24 से 48 घंटों के भीतर ही उपरोक्त लक्षण नोटिस होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में तुंरत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि कई मामलों में तो इन रैशेज पर छाले भी आ सकते हैं।
आइए, तस्वीरों के जरिए इससे जुड़ी कुछ बातों पर डाले एक नजर...।