इन्हें पहन कर आप स्मार्ट दिखने के साथ रिलैक्स भी रहेंगी

सर्दी में डार्क कलर्स ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस बार ब्लैक, ब्राउन, ग्रे जैसे डल-डार्क शेड्स का ट्रेंड रहेगा। इन रंगों में लैदर कोट, लॉन्ग ड्रेस, शाइनी वेलवेट ड्रेस खूब फबेगी।
डिजाइनर गौरव गुप्ता की लेस कोकटेल ड्रेस, राकेश अग्रवाल की लैदर जिपर जैकेट, जेनजम गडी की सिक्वेंस मिनी ड्रेस, पंकज और नीधी के लेजर कट-वर्क ड्रेस, सलूजा चौधरी की हैवी वर्क कॉलर ड्रेस ट्राय कर सकती हैं। इन्हें पहन कर आप स्मार्ट दिखने के साथ रिलैक्स महसूस करेंगी।
नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस तैयार कर लें...
हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नाखूनों को साफ रखें। नाखूनों को नीट एंड क्लीन लुक देने के लिए व्हाइट, बेज आदि कलर्स का इस्तेमाल करें।
नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल्स को बफ कर लें। इससे नेल पॉलिश लंबे समय तक लगी रहेगी।
मेनिक्योर का असर लंबे समय तक रहे इसलिए नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस जरूर बना लें।
बेस सूखने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं। फिनिशिंग टच के लिए टॉप कोट लगा लें।








