जितना ज़्यादा आसान किसी से प्यार करना होता है, उससे कई ज़्यादा मुश्किल होता है उसे निभाना। शुरुआत में तो हमें हर चीज़ बड़ी ही आसान और ख़ूबसूरत लगती है लेकिन थोड़े दिन रुकिए, ज़िंदगी की हकीकत सामने आने पर, प्यार, इश्क, मोहब्बत जैसे शब्दों के कोई मायने नहीं रहते। और जब प्यार हो किसी तलाकशुदा इंसान से, तो उनसे इश्क करने से पहले, हमारी ये सलाह ज़रूर पढ़ लीजिएगा।
क्योंकि बॉलीवुड में भी दूसरी शादी और वो भी तलाकशुदा इंसान से, यह ट्रेंड बन चुका है।
जैसे करीना ने तलाकशुदा सैफ से शादी की, विद्या बालन ने तलाकशुदा सिद्धार्थ रॉय कपूर से, करिश्मा कपूर ने तलाकशुदा संजय कपूर से। इनके अलावा दूसरी शादी करने वाली जोड़ियों में ये नाम भी शामिल हैं।
- हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र
- लारा दत्ता और महेश भूपती
- शिल्पा शैट्टी और राज कुंदरा
- संजय दत्त और मान्यता
- आमिर ख़ान और किरन रॉव
- श्रीदेवी और बॉनी कपूर
- रवीना टंडन और अनिल थडानी
- शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर
- राज बब्बर और स्मिता पाटिल
खैर, ज़रूरी नहीं है कि आपके लिए भी दूसरी शादी करना इनकी तरह चुटिकयों का खेल हो। क्योंकि
तलाकशुदा इंसान दूसरी शादी में अपनी पिछली यादें भी साथ लेकर आता है। वो नए रिश्ते में कई
बातें और आदतें अपने पिछले रिश्ते से तुलना में ला सकता है। ऐसे में अगर आप किसी तलाकशुदा
इंसान के प्यार में खोए हुए हैं, तो हमारी ये सलाह दिमाग में ज़रूर रखिएगा।