भारत में पॉर्श की 100वीं कार बॉलीवुड की चांदनी के नाम
Danik bhaskar.com
| Nov 12, 2012, 13:10PM IST

अभिनेत्री श्रीदेवी पॉर्श इंडिया की 100वीं भारतीय कस्टमर बन गई हैं। श्री ने हाल ही में पॉर्श एसयूवी ‘केआन’ डीजल खरीदी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह गाड़ी उन्हें एक एक्ट्रेस, मां और गृहिणी होने के नाते पूरी तरह से सूट करती है।
श्री को यह गाड़ी इसलिए पसंद है, क्योंकि इसकी ऑफ रोड एबिलिटीज बहुत ही शानदार है, लुक स्पोर्टी है और यह फ्यूल एफिशिएंट भी है। श्रीदेवी ने अपनी इस नई नवेली कार का पजेशन पति बोनी कपूर के साथ लिया। उन्हें देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता था।






