सोनाक्षी सिन्हा तोड़ेंगी गांव की गोरी की इमेज
Agency | Aug 04, 2012, 10:17AM IST

उनके करीबियों की मानें तो सोनाक्षी ने ठान लिया है कि वह खुद को कैटरीना, दीपिका और प्रियंका से भी ज्यादा ग्लैमरस और हॉट बनकर दिखाएंगी। फिल्म 'ओह माई गॉड' में उनका आइटम इसकी शुरुआत भर ही है।
इस गीत के लिए डिजाइनर एशले रेबेलो के साथ मिलकर उन्होंने खुद अपने लिए बोल्ड कपड़े भी डिजाइन किए हैं और घंटों जिम में पसीना बहाकर अपना वजन घटाया।
यही नहीं हाल ही में सोनाक्षी ने बड़े ही बोल्ड अंदाज में छह फोटो शूट कराए, ताकि आने वाले समय में वे अपनी इमेज बदल सकें।
लगता है कि अब सोनाक्षी अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा की बातें न मानते हुए बगावत कर ही लेंगी।






