आड शाम को दें स्प्रिंग रोल का सरप्राइज
क्या चाहिए
खोल के लिए- 100ग्राम मैदा।
भरावन के लिए- 200 ग्राम बारीक कटी पत्तागोभी, 100 ग्राम कीसा पनीर, बारीक कटी हरी मिर्च, कीसा अदरक का टुकड़ा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अजीनोमोटो, १ छोटा चम्मच सोया सॉस, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल।
ऐसे बनाएं
खोल की तैयारी- एक बोल में छना मैदा लें। इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर घोल बनाएं। घोल को एक घंटे के लिए ढंककर रख दें, ताकि मैदा अच्छी तरह फूल जाए।
भरावन के लिए- कड़ाही में १ बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म कीजिए। इसमें हरी मिर्च, अदरक, पत्ता गोभी और पनीर डालें। एक मिनट भूनने के बाद इसमें काली व लाल मिर्च पाउडर, अजीनोमोटो, सोया सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण ठंडा करें।
खोल बनाने के लिए- गर्म तवे में थोड़ा-सा तेल लगाइए। इस पर १ चम्मच घोल डालिए और चम्मच की सहायता से हल्का दबाव डालते हुए पतले चीले जैसा फैला दें। धीमी आंच पर सिकने दें। जब खोल की ऊपरी सतह का रंग बदल जाए और किनारे तवा छोड़ने लगें, तब आहिस्ता से खोल उठाकर चिकनाई लगी ह्रश्वलेट में रख दें। अब इसमें २ चम्मच तैयार भरावन रखकर, चम्मच की मदद से लम्बाई में पतला फैलाएं। खोल को दाएं-बाएं से थोड़ाथोडा मोड़कर भरावन ढंकें। अब ऊपर से मोड़ते हुए रोल बनाएं। तैयार रोल
प्लेट में रख दें।
टिप- पसंदीदा सब्जियों को बारीक काट लें। इसी तरह से उन्हें भी हल्का-सा पकाकर भरावन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नूडल्स उबाल कर भी भरावन तैयार कर सकते हैं।






