सामग्री :
एक पाव मैदा, एक पाव आलू उबले व छिले हुए, तलने के लिए तेल, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 छोटे चम्मच, धनिया पावडर, अमचूर पावडर, मिर्च, नमक, थोड़ी-सी शक्कर, थोड़ी-सी खसखस सभी प्रकार के मसाले स्वादानुसार व नमक।
विधि :
सबसे पहले मैदा में नमक व मोयन डाल कर गूंध लें। आलू में अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पावडर, अमचूर पावडर, मिर्च, नमक, थोड़ी-सी शक्कर, थोड़ी-सी खसखस मिला कर फ्राय करें। अब मैदे की छोटी-छोटी लोई बना कर उसे पूड़ी के आकार का बेल लें। इस पूड़ी में पानी लगा कर आलू की सब्जी डालें।
अब इसी तरह का तीन लेयर बनाएं और उसे फोल्ड कर लें। इस तैयार फोल्ड को दो-तीन इंच में काट लें। इसे हाथ से दबा लें। हाथों से दबाने पर यह स्प्रिंग की तरह दिखता है। इस स्प्रिंग को डीप फ्राय कर लें। गरमा गरम स्प्रिंग रोल्स को हरी और मीठी इमली की चटनी के साथ परोसे।
Related Articles: