विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Wellness >> Stop Smoking In Morning It's Very Dangerous

सुबह का कश... सबसे ज्यादा खतरनाक!

dainikbhaskar.com | Aug 03, 2012, 09:58AM IST
 
 

यूं तो स्वास्थ्य के लिहाज से धूम्रपान सिरे से ही गलत है, लेकिन जिन लोगों को बेड-टी की तरह सुबह उठते ही कश लगाने की आदत है, उनके लिए तो यह लत और भी जानलेवा साबित हो सकती है। सुबह-सुबह कश लगाना दिल को बीमार करने की आशंका चार गुना ज्यादा बढ़ा देता है। यह बात दिल्ली के हार्ट केयर फॉउंडेशन द्वारा की गई स्टडी में भी सामने आई है। यही नहीं, यूएस जर्नल ऑफ मेडिकल के मुताबिक सुबह की शुरुआत कश से करने वालों में फेफड़ों के कैंसर की आशंका 79 फीसदी बढ़ जाती है।

रक्तचाप बढ़ाए

हार्ट केयर फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख डॉ. केके अग्रवाल के मुताबिक सुबह उठने के आधे घंटे के भीतर पी गई सिगरेट रक्चताप बढ़ा देती है। सर्दियों में अधिसंख्य लोग सुबह एक के बजाए दो सिगरेट पीने लगते हैं। यह प्रवृत्ति दिल को बीमार करने के साथ ही निकोटीन के नकारात्मक प्रभाव को चार गुना बढ़ाती है। इस आदत के शिकार युवाओं में सिगरेट का सेवन शुरू करने के दो-तीन साल में रक्तचाप की समस्या सामने आती है। दोपहर की अपेक्षा सुबह पी गई एक सिगरेट 10 से 15 मिनट के भीतर 6 से 10 एमएमएचजी रक्तचाप बढ़ा देती है। इसका पता तुरंत नहीं लगता, लेकिन लंबे समय बाद इसकी वजह से समस्याओं का उभरना शुरू होता है।

समझें खतरे को

> सिगरेट का पहला कश 7 सेकंड में मस्तिष्क तक पहुंच जाता है।
> निकोटीन मस्तिष्क के न्यूरोकेमिकल डोपामाइन और नॉरएड्रलाइन के साथ मिलकर केमिकल छोड़ता है।
> एक सिगरेट निकोटीन जैसे ही टार, आर्सेनिक, एनएचथ्रीसीओटू, हाइड्रोजन सायनाइड, फॉरमेलडाइड, एस्पेस्टो, पीओटूओटूआईओ, लीड, डीडीटी, एक्टेलेडिलाइड जैसे हानिकारक रसायनों का स्राव करता है।
> सिगरेट के सेवन के एक सेकंड के भीतर 4800 से अधिक जहरीले तत्व खून में मिल जाते हैं।
> नियमित पांच सिगरेट पीने वालों की एक महीने के भीतर ही आवाज बदल जाती है।

क्या करें: यदि आपको सुबह उठते ही सिगरेट की तलब लगे, तो बजाए कश लगाने के ब्लैक-टी या एरोमा-टी की चुस्कियां लें।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment