मस्क्यूलोस्केलेटल सिस्टम
तनाव की वजह से मांसपेशियों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में मांसपेशियों में दर्द, अकड़न या खिंचाव होने जैसे लक्षण सामने आते हैं, जिससे एनर्जी लेवल में भी कमी आती है। इसके चलते ही पीड़ित को ज्यादातर शारीरिक थकान या कमजोरी महसूस होने की शिकायत होती है।
रिप्रोडक्शन सिस्टम
पुरुष : कार्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने से रिप्रोडक्शन सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन की निर्माण प्रकि्रया और स्पर्म काउंट प्रभावित होते हैं।