इन्फॉर्मेशनल इंटरव्यू से मिलेंगे बेहतर विकल्प
इन्फॉर्मेशनल इंटरव्यू में कॅरिअर के बेहतर विकल्पों को जानने और उनसे जुड़ने का मौका मिलता है। यही नहीं कॅरिअर से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए सुरक्षित वातावरण भी दिया जाता है। इसमें कुछ खतरे भी हैं। पहला, फस्र्ट इम्प्रेशन अच्छा न होने से आपके रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है। अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए मदद मांगने में पीछे न रहिए। दूसरा, आपको सही तरीके से नहीं पता चलेगा कि आपकिस दिशा में बढ़ रहे हैं।
इस दौरान अपना आत्मविश्वास दिखाएं। ऐसा करने से दूसरे लोग आप पर आसानी से विश्वास कर सकेंगे और मदद के लिए आगे आएंगे। तीसरा, सवाल-जवाब करने से पहले अपनी जगह बना लें। बेशक आपको सौ फीसदी सही जवाब नहीं मिलेंगे। लेकिन आपको पता चलेगा कि आप क्या चाहते हैं। आप एक से ज्यादा कॅरिअर में इंटरेस्टेड हैं तो इस बारे में भी बता दें।
(स्रोत- एचबीआर गाइड टू गेटिंग द राइट जॉब)