न्यू ईयर के शुरू होते है गोवा में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। वहां के बीच और कसीनो सजकर तैयार है सैलानियों के स्वागत के लिए।
खबर है कि रेलवे ने भी मात्र 7 हजार का टूर पैकेज सैलानियों की सहूलियत के लिए निकाला है। इस फेस्टिवल को सनबर्न फेस्टिवल भी कहा जाता है। यहां जाम के साथ साथ पूरी रात थिरकते हैं लोग।
खबर है कि बिपाशा और राणा गोवा के सनबर्न फेस्टिवल में जा रहे हैं, जहां वे दोनों पहली बार फ्रेंड्स बने थे। जी हां, अगर दिसंबर के लास्ट डेज में आपको बिपाशा और राणा दागुबाटी गोवा के सी बीच पर हाथों में हाथ डाले दिखाई दें, तो हैरान होने की जरूरत नहीं है।
27 से 29 दिसंबर तक होने वाले सनबर्न फेस्टिवल के लिए बिपाशा और राणा ने अपने पासेज बुक करा लिए हैं।
इन सेलीब्रिटी के साथ साथ बॉलीवुड के और भी सेलीब्रिटी के पहुंचने की उम्मीद है।
Related Articles: