विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Wellness >> Tesnion

यूं भगाइए दिन भर का तनाव

dainikbhaskar.com | Jul 26, 2012, 10:06AM IST
 
 


भगवान कृष्ण जिस बांसुरी की धुन से वृंदावन और मथुरा की कन्याओं, पशु-पक्षियों को मोहपाश में बांध लिया करते थे, उसका उपयोग आज के जीवनशैली जनित तनाव को दूर भगाने में किया जा रहा है। इसे 'बांसुरी योग' के रूप में जाना जाता है।


बांसुरी योग का विकास एस. व्यास योग विश्वविद्यालय ने किया है। यह पारम्परिक योग का मिलाजुला रूप है। इस पद्धति में बांसुरी की धुनों पर श्वास नियंत्रण का अभ्यास किया जाता है।


बांसुरी योग को दिल्ली में 9 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीसरे विश्व बांसुरी उत्सव 'रसरंग 2012' में शामिल किया गया है। उत्सव का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और कृष्ण प्रेरणा फाउंडेशन ने मशहूर मुरलीवादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के सहयोग से किया है।


कृष्ण प्रेरणा फाउंडेशन के संस्थापक अरुण बुद्धिराजा ने कहा, "राजधानी के अशोक होटल में विशेषज्ञों की एक टीम चार दिनों तक 12 कार्यशालाओं में बांसुरी योग का प्रदर्शन करेंगे और इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगे।"


उन्होंने बांसुरी योग के बारे में बताया, "इससे शारीरिक और मानसिक विकार दूर होते हैं। बांसुरी योग का पाठ्यक्रम दो समूहों के लिए बनाया गया है- कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए और साधारण लोगों के लिए।"

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment