यूं तो दुनिया में गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के हजारों नुस्खे हैं लेकिन पहली बार अमेरिकन लव गुरू स्पेंसर वाकर ने शोध कर पाया है कि अगर पुरूष अपनी प्रेमिका को अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाते हैं तो उनके प्रेम संबंध के शादी में तबदील होने की संभावना बढ जाती है।
इसलिए अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उसे अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाएं।
स्पेंसर ने अपनी नई किताब कुक टू बैंग द ले कुक्स गाइड टू गेटिंग लेड में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर आप रेस्त्रां का खर्च उठाने में असमर्थ हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। घर पर ही अपनी गर्लफ्रेंड के मनपसंद खाना खिलाकर उनका दिल जीत सकते हैं।
अब प्रेमिका के लिए महंगे गिफ्ट खरीदने की जरूरत नहीं बस कुकिंग में महारथ हासिल करने की जरूरत है।