अगर आप अच्छी याद्दाश्त की चाहत रखते हैं साथ ही कमर का घेरा बढ़ने से चिंतित हैं, तो रोज एक कप कॉफी पीने से आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार एक अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कम खाना और खाने के बाद कुछ मीठे पदार्थ का सेवन करने की आदत छोड़ने की बजाय रात्रि भोजन के बाद एक कप कॉफी का सेवन अच्छी स्मरणशक्ति और कमर के बढ़ते मोटापे को रोकने में ज्यादा मददगार हो सकता है।
इटली में कम कैलोरी वाले भोजन पर हुए एक अध्ययन से यह खुलासा हुआ है कि कम भोजन का सेवन स्वास्थ्य को अच्छा बनाता है और इससे आप दीर्घायु होते हैं।
Related Articles: