टमाटर धनिया शोरबा
निशा सहाय
| Oct 28, 2012, 15:05PM IST

दावत
क्या चाहिए
2-3 उबले टमाटर, 1 छोटा चम्मच घी, 2-3 कलियां लहसुन, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज़, 1 छोटा चम्मच वेजीटेबल स्टॉक (उबली सब्ज़ियों का पानी), 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट, 2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं
टमाटर में नमक डालकर उबाल लें और फिर छान लें। एक पैन में घी गर्म करके जीरा डालें, फिर लहसुन और प्याज़ डालकर भूनें। अब लाल मिर्च पेस्ट और वेजीटेबल स्टॉक डालकर टमाटर के शोरबे में छौंक लगाएं। ऊपर से धनिया पत्ती और काला नमक डालकर सर्व करें।






