विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Travel >> Travel

44 हजार में 6 दिन भोपाल से दुबई की सैर

dainikbhaskar.com | Jul 27, 2012, 09:47AM IST
 
 


सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने विदेश भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए पहली बार विदेशी टूर पैकेज शुरू करने की घोषणा की है। शुरुआती पैकेज भोपाल से दुबई भ्रमण का है। बाद में अन्य आकर्षक पैकेज भी आ सकते हैं। 


 




आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक आर. के. टंडन ने बताया कि शुरुआत में भोपाल से दुबई के पांच रात्रि/छह दिन का पैकेज लांच किया जा रहा है, जिसमें पर्यटकों को मुंबई हवाईअड्डे से दुबई ले जाया जाएगा। वहां थ्री या फोर स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। पर्यटकों को वहां सिटी टूर कराया जाएगा, क्रूज पर घुमाया जाएगा और डेजर्ट सफारी का भ्रमण कराया जाएगा। दुबई में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण बुर्ज खलीफा पर चढऩे का मौका भी पर्यटकों को मिलेगा। इस पैकेज की कीमत 44,270 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत भोपाल से होगी। यात्रियों को भोपाल से मुंबई एसी टू टीयर में ले जाया जाएगा। वहां से एयरपोर्ट जाने के लिए एसी कोच की व्यवस्था होगी। हवाई जहाज में इकोनॉमी क्लास का टिकट दिया जाएगा।


 


 


 पहले दिन ही पर्यटकों को 163 मंजिल के बुर्ज खलीफा का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा दुबई के स्थायी आकर्षण भी टूर में शामिल होंगे। वापसी में पर्यटकों को हवाईजहाज से मुंबई लाया जाएगा और वहां से भोपाल तक की यात्रा रेलगाड़ी में एसी टू टियर में होगी। पैकेज की कीमत में यात्रा टिकट, सभी वक्त का खाना-पीना, हवाईजहाज का टिकट, एयरपोर्ट टैक्स, वीजा शुल्क, साइट सीइंग, अंग्रेजी बोलने वाले गाइड की व्यवस्था आदि का शुल्क शामिल है। एक बार भोपाल में ट्रेन में चढ़ जाने के बाद यात्रा में सभी तरह के आवश्यकता को पूरा करने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। पहला टूर 21 अगस्त को भोपाल से शुरू होगा। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment