आमतौर पर ज्यादातर पुरुष सेक्स के बाद करवट बदलकर सो जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाइए क्योंकि मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया कि सेक्स के बाद की बातचीत दोनों पार्टनर के बीच मधुर संबंध के लिए जरूरी है। रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी के दौरान पाया है कि जिन महिलाओं के पार्टनर्स की आंखें जल्द लग जाती हैं, वे असुरक्षित महसूस करती हैं और उनमें अपने पार्टनर के ध्यान की चाहत बनी रह जाती है। डेली मेल की खबर के मुताबिक सेक्स के बाद एक-दूसरे के गले में बांहें डालकर बातचीत करने से कमिटमेंट जाहिर होता है। चीफ रिसर्चर डॉक्टर डेनियम क्रूगर ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर पुरुष सेक्स करने के तुरंत बाद सो जाते हैं। जबकि महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष उनसे प्यार जताएं। शोधकर्ताओं का कहना है कि सेक्स के बाद एक-दूसरे को वक्त देना उतना ही जरूरी है, जितना किसी रिश्ते को बनाते वक्त। Related Articles: