करीना कपूर की शादी हो चुकी है, लेकिन फिर भी वो क्या ग़म है जिसके चलते करीना के हाथों से वाइन का ग्लास नहीं छूटता ? इस सवाल का जवाब करीना के कई फैंस जानना चाहते हैं, जिसका राज़ आज खोलेंगे हम। दरअसल, ख़बरों की मानें तो करीना को वाइन, ख़ासकर की रेड वाइन पीने की आदत शादी से पहले की है।
अब आप यह मत समझिएगा कि करीना को अलकोहल पसंद है इसलिए वो रेड वाइन का सेवन करती हैं। इसकी असली वजह यह है कि करीना अपनी डाइट और बॉडी को लेकर काफी सचेत रहती हैं। और खुद को सालों साल तक सैफ के लिए ख़ूबसूरत रखने के लिए अगर उन्हें वाइन भी पीनी पड़े, तो उन्हें कोई परवाह नहीं। हमारे सूत्रों की मानें तो करीना ने दिल्ली में हुए अपने शाही दावत-ए-वलीमा के दौरान भी खूब रेड वाइन पी थी। इन 5 वजहों से बेबो और रेड वाइन का है चोली दामन का साथ।