रोवन कॉक्स ने कहा कि जहां वे काम करते हैं वहां हाई-प्रोफाइल महिलाएं आती हैं, जो पैसे देकर सबकुछ हासिल करना चाहती है। रोवन ने आगे बताया कि एक दिन तो हद ही हो गई। एक महिला ने मेरे खास अंगों को छूआ और फिर सेक्स का प्रपोजल रखने के साथ ही वह मेरे कपड़े उतारने की कोशिश करने लगी। इतना ही नहीं उसने बाद में सड़क तक मेरा पीछा भी किया।