विज्ञापन
 
 
 
 

यहां अच्छे न दिखें,तो ही अच्छा!!

 
Source: विंडो टू द वर्ल्ड   |   Last Updated 15:44(08/12/11)
 
 
 
 
सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है। कनाडा के वैंकूवर नाम के शहर में एक ऐसी पार्टी होती है, जहां आने वाला हर मेहमान बदसूरत दिखने की होड़ लगाता नÊार आता है। हर साल आयोजित होने वाली यह पार्टी अग्ली हॉली डे स्वेटर पार्टी के नाम से मशहूर है।


पिछले लगभग दस सालों से हर साल क्रिसमस पर यह विशेष पार्टी आयोजित होती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। अब तो यह पार्टी शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी आयोजित की जाती है। कई बार पार्टी से एकत्रित राशि चैरिटी में दे दी जाती है। इस पार्टी की लोकप्रियता का अंदाÊा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नामी फैशन डिÊाइनर्स अपने फॉल विंटर कलेक्शन की थीम में अग्ली स्वेटर भी रखते हैं।


ब्रायन मिलर, एडम पॉलसन और केविन वूल की लिखी Rअग्ली क्रिसमस स्वेटर पार्टी बुक : द डेफिनिटिव गाइड टू गेटिंग योर अग्ली ऑनञ्ज किताब में आपको इससे जुड़ी कई रोचक जानकारियां मिल जाएंगी। हालांकि पार्टी का यह ट्रेंड कब शुरू हुआ, इसकी जानकारी किताब में भी स्पष्ट नहीं है लेकिन ऐसी पार्टी देने के लिए कई रोचक आइडियाÊा इसमें पढ़ने को Êारूर मिल जाएंगे।

सबसे बदसूरत स्वेटर ढूंढना होगा..


2008 में Rस्टफ वाइट पीपुल लाइकञ्ज द्वारा दी गई सूची में अग्ली स्वेटर पार्टी आयोजित करने वाला शहर वैंकूवर सबसे ऊपर था। हालांकि लेखिका क्रिस्टीन लैंडर का कहना है कि इस पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि आप बुरे से बुरा स्वेटर तलाशें। इसलिए जैसे ही आपको अग्ली स्वेटर पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण मिले, तुरंत ही तैयारियों में जुट जाएं, क्योंकि हो सकता है कि तय तारीख के वक्त आपको बाÊार में अग्ली स्वेटर मिले ही न।

ऑनलाइन खरीद सकते हैं स्वेटर


इस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का असर यह है कि इसके लिए अग्ली स्वेटर की बाकायदा ऑनलाइन बिक्री भी होती है। पार्टी गाइड के ऑथर्स ने ऑनलाइन शॉप खोली है, जहां स्वेटर, सांता गैलोर, स्नोलेक्स व अन्य सामग्री कुछ ही कीमतों (लगभग २४ डॉलर) पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा कारिबाऊ कॉफी जैसी कम्पनियां भी अग्ली स्वेटर के बाÊार में कूद पड़ी हैं। Rकारिबाऊ स्वेटर मेकरञ्ज सुविधा के Êारिए आप फेसबुक पर अपनी अग्ली स्वेटर खुद डिÊाइन भी कर सकते हैं।

फोटो भी भेज सकते हैं


यदि आप भी इस सीÊान में अपनी अग्ली स्वेटर पार्टी आयोजित करने का मन बना रहे हैं, तो इस उत्सव के फोटो आप इंटरनेट पर भी अपलोड कर सकते हैं। वाशिंगटन पोस्ट डॉटकॉम के अलावा भी कई वेबसाइट यूÊार्स को यह सुविधा उपलब्ध करवाती हैं। बस, इसके लिए आपको उस वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आप फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसमें आपको बेस्ट यानी वस्र्ट का टैग भी मिल सकता है।

इन मौकों पर करें पार्टी


क्रिसमस- यह त्योहार अगली स्वेटर पार्टी की शुरुआत का दिन है।
फैमिली रीयूनियन- पारिवारिक मेलजोल बढ़ाने के लिए भी यह अच्छा अवसर हो सकता है।
न्यू ईयर ईव- इस बार नए साल का स्वागत कुछ नए अंदाÊा में करना हो, तो अगली स्वेटर पार्टी अच्छा विकल्प है।
ऑफिस पार्टीÊा- व्यवसायिक मेल-मिलाप बढ़ाने और सहयोगियों के साथ मÊोदार शाम गुÊारने के लिए भी इस पार्ट का आयोजन किया जा सकता है।
स्कूल रीयूनियन- स्कूल के दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का आयोजन करें और इसमें ड्रेस कोड अग्ली स्वेटर को रख लें। एक-दूसरे को अग्ली नाम भी दें और उन बीते हुए दिनों की याद ताÊा करें।
 
 
 
पिछली खबर
 
अगली खबर
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment