1 कप मिल्क पाउडर, 2 बड़े चम्मच मैदा, 1/5 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 250 ग्राम शक्कर, 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आवश्यकतानुसार घी और जरा-सी पिस्ता कतरन।
ऐसे बनाएं
शक्कर में पानी डालकर एकतार की चाशनी बना लें। कड़ाही में घी गर्म होने रखें। बोल में मिल्क पाउडर, मैदा, सोडा और इलायची पाउडर डालकर एकसार करें। इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर नर्म गूंध लें। इसकी गोलियां बनाएं और गर्म तेल में धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। अब इन्हें चाशनी में डाल दें। जब गुलाबजामुन अच्छी तरह रस पी लें और फूलकर दोगुने हो जाएं, तो इन्हें सर्विग डिश में निकालें और पिस्ता कतरन डालकर सर्व करें।