क्या चाहिए
1 कटोरी चावल, 100 ग्राम पनीर, 1 बड़ा प्याज़, 1 शिमला मिर्च, 1 गाजर, 1/2 कटोरी कच्च नारियल (सफेद हिस्सा कद्दूकस किया हुआ), स्वादानुसार नमक, खाने वाला लाल, पीला व हरा रंग, 1 चम्मच देसी घी और थोड़ा-सा हरा धनिया व पुदीना।
ऐसे बनाएं
चावल धोकर उबाल लें। गर्म चावल में देसी घी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब चावल के बराबर तीन हिस्से करें। एक हिस्से में कुछ बूंदे लाल, दूसरे हिस्से में पीली और तीसरे हिस्से में हरा रंग डालें और मिलाकर अलग रख लें। शिमला मिर्च, गाजर और प्याज़ को पतला और लम्बा काट लें। पनीर के भी छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
कड़ाही में तेल गर्म कर पनीर के टुकड़े, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक तल लें। अब एक बड़ी प्लेट में तीनों रंग के चावल सजाएं। कच्च नारियल, पनीर और सभी सब्ज़ियों को एक साथ मिलाकर चावल के ऊपर किनारियों पर सजाएं। गर्मा-गर्म बिरयानी तैयार है।