विज्ञापन
 
 
 
 

उलझन : मेरे ससुराल वाले बहुत ही सख्त अनुशासन वाले हैं

 
Source: सपना शर्मा   |   Last Updated 23:09(25/08/11)
 
 
 
 
मेरी आयु 22 वर्ष है और मेरी शादी को तीन वर्ष हो गए हैं। मेरी समस्या यह है कि मेरे ससुराल वाले बहुत ही सख्त अनुशासन वाले हैं। इस बात को मेरे पति भी समझते हैं। इस साल मेरा बीए में चयन हुआ था। मेरे ससुराल वाले मुझे पास ही के कस्बे से बी.ए. करने के लिए कह रहे थे, जहां रोज़ काफी दूर आना-जाना पड़ता था।

मेरे पति की हिम्मत नहीं हुई कि वे ये बोल सकें कि मैं उनके साथ रहकर पढ़ाई करूंगी, जबकि पहले वो इस बात के लिए मुझसे बोला करते थे। मुझे उनका इस तरह डरना अच्छा नहीं लगा और मैंने अपने मायके से बी.ए. करने का फैसला कर लिया। अब वे मुझ पर गुस्सा होते हैं। इसमें मेरी क्या गलती! यदि वो मुझे पास रखना चाहते थे, तो बोल सकते थे। अब वो रोज़ फोन पर मुझे सुनाते हैं। मैं पढ़ाई भी नहीं कर पाती। मैं क्या करूं? उन्हें कैसे समझाऊं?

विजेता सुझाव
सुषमा शर्मा, मुक्तसर. पंजाब
सपना जी, आपके ससुराल वाले सख्त अनुशासन वाले हैं और यह बात आपके पति भी जानते हैं। यदि आप मायके रहकर पढ़ाई करेंगी, तो आपके पति और ससुराल पक्ष दोनों को परेशानी होगी। इन सबके चलते आप भी मानसिक रूप से परेशान रहेंगी, जिसका आपकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने पति को समझाएं कि ऐसी परिस्थितियों में आपको पढ़ने में कितनी मुश्किलें होंगी।

उन्हें कहें कि दूर से आ-जाकर पढ़ाई सम्भव नहीं है। यदि वे आपको अपने साथ रखकर पढ़ाई करवा सकते हैं, तो यह भी एक हल हो सकता है। लेकिन ऐसा न होने पर वे कुछ समय आपको पीहर में रहकर ही पढ़ने दें। प्रेमपूर्वक समझाएंगी, तो वे समझ जाएंगे। पति से कहें कि इस पढ़ाई पर आपका पूरा भविष्य निर्भर करता है। यदि ये सारी बातें आपके पति ससुराल पक्ष के सामने रखेंगे, तो वे भी आसानी से समझ जाएंगे।

सराहनीय सुझाव 1
शकुंतला महेश नेनावा, इंदौर. मध्यप्रदेश
सीमा जी, आप अपने ससुराल वालों की मर्ज़ी के बगैर पीहर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। हो सकता है इसलिए ससुराल पक्ष नाराज़ हो। इसी वजह से आपके पति आपको सुनाते हों। अब जब आपने पढ़ाई करने की ठान ही ली है, तो मन लगाकर पढ़ाई करें और ऐसी बातों को नज़रअंदाज़ करना सीख लें। पति को पीहर बुलाकर अपनी समस्या के बारे में खुलकर बात करें। फिर उनसे कहें कि वे ही अपने परिवार में इस बारे में बात करें। यदि पति समझाएंगे, तो आपके ससुराल वाले जल्दी समझेंगे। इसके अलावा समय-समय पर ससुराल में फोन करते रहें और छुट्टियों में ससुराल ज़रूर जाएं। इससे ससुराल पक्ष और आपके बीच अपनापन कायम रहेगा। देखिएगा, समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा।

सराहनीय सुझाव 2
रमेश कुमार शर्मा, सीकर. राजस्थान
सपना जी, आपके पति आदर्श बेटे की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन यह भूल गए कि उनकी शादी हुए तीन वर्ष हो चुके हैं। आप एक समझदार और स्वाभिमानी स्त्री हैं। यूं फोन पर बातों के हल नहीं निकलते, इसलिए पति को बुलाएं और बैठकर बातें करें। उन्हें समझाएं कि अपनी बात घरवालों के सामने रखें। हमेशा घरवालों की सुनने के साथ-साथ अपना पक्ष भी रखना ज़रूरी होता है। आपके पति हमेशा से ही अपने घरवालों की सुनते आए हैं, उनका जीवन दबावों वाली परिस्थितियों में ही बीत है। उन्हें इससे उबरने में थोड़ा वक्त लगेगा। आप उनका साथ छोड़े नहीं, उनके साथ रहकर उनका हौसला बढ़ाएं। उन्हें समझाएं कि गलत बात का विरोध करना गलत नहीं। कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा।

नई उलझन
जीवन राम भाटिया, जालोर.राजस्थान
मेरे परिवार के सदस्य ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। मेरी शादी को एक साल हो गया है। ससुराल में सभी शिक्षित हैं। मेरी उलझन यह है कि मेरे ससुराल वाले चाहते हैं कि मैं बाहर जाकर पढ़ाई करूं। यहां मेरे मायके में मेरे माता-पिता की देखभाल के लिए कोई नहीं है इसलिए मैं यहीं रहकर पढ़ना चाहता हूं। मुझे उनकी सेवा का ध्यान भी रखना है। मेरी पत्नी भी मुझे बाहर भेजना चाहती है, इस वजह से वो ससुराल की बजाय मायके मे ज्यादा रहती है। उसने मुझसे दूरी बना रखी है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं? हां, यदि मुझे मेरा कॅरिअर बनाना है, तो बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी होगी। लेकिन माता-पिता का ख्याल आते ही मैं दुखी हो जाता हूं। मैं घर में सबसे बड़ा हूं। इसलिए परिवार को सम्भालना भी मेरी ज़िम्मेदारी है। ससुराल वाले और पत्नी हमेशा नौकरी को लेकर ताने देते रहते हैं। मैं क्या करूं? उचित मार्गदर्शन दें।
 
 
 
अगली खबर
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(2)
Latest | Popular