फुटवेयर खरीदते समय इनका आकर्षक होना पैमाना न बनाएं, मौसम और आराम को प्राथमिकता दें।
बारिश के दिनों में गलत सैंडिल का चुनाव आपके लिबास को दाग-धब्बों से सजाने के लिए काफी होता है। ऐसे ही पानी में भीगने के बाद आपकी पसंदीदा बैली की ऐसी दुर्गत हो सकती है कि वो इसी मौसम में दम तोड़ दे। और ऐसा कुछ न हो, इसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा-
Êारा गिनिए.
सबसे पहले यह देखिए कि आपके पास कितने जोड़ी फुटवेयर हैं। अलग-अलग जगहों और मौसम के लिहाÊा से करीब ४-६ फुटवेयर तो होने ही चाहिए। हर मौसम के लिहाÊा से एक से Êयादा फुटवेयर तो होने ही चाहिए। आप बदल-बदलकर फुटवेयर पहनेंगी, तो आपको भी चेंज मिलेगा और फुटवेयर भी Êयादा दिनों तक आपका साथ निभा पाएंगे।
खरीददारी का समय
फुटवेयर खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो शाम के वक्त ही बाÊार जाएं। दरअसल, दिनभर काम करने या कुर्सी में अधिक देर तक बैठने के कारण कई महिलाओं के पैरों में शाम तक थोड़ी सूजन आ जाती है। ऐसे में शाम के समय खरीदे गए फुटवेयर सही नाप के रहेंगे। इसके अलावा खरीददारी के वक्त कुछ बातों का ख्याल रखें, जैसे-
४ खरीदने से पहले फुटवेयर पहनकर आराम से चलकर देख लें। शॉप पर कारपेट हो, तो फर्श पर भी कुछ कदम चलकर अवश्य देखें। इससे आपको पता चल जाएगा कि फुटवेयर आरामदायक हैं या नहीं। यह भी देखें कि कहीं फुटवेयर आवाÊा तो नहीं कर रहे।
४ फुटवेयर पहनने का उद्देश्य सुंदरता नहीं, बल्कि पैरों की रक्षा करना ही होता है। इसलिए खरीदते समय सैंडिल पहनकर यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पैर पूरी तरह सैंडिल के अंदर हों, जिससे ढोकर लगने पर सैंडिल आपके पैरों की रक्षा कर सके।
४ कुछ लोगों के पैरों की लम्बाई (नाप) असमान होती है। ऐसे लोगों को खरीदने के बजाय अपने अनुसार फुटवेयर तैयार करवा लेने चाहिए।
भीगा-भीगा मौसम
बारिश के लिहाÊा से फुटवेयर के चुनाव में कुछ अन्य बातों का ख्याल रखें-
४ इस दिनों आप कपड़े व जूट की बैलीज़, जूतियां, कोल्हापुरी चप्पलें आदि न पहनें। भीगने के बाद इन्हें सूखने में वक्त लगता है। इसलिए इनसे दूरी बनाएं और बारिश के अनुरूप मटीरियल वाले फुटवेयर उपयोग करें।
४ यदि आपको फंगल इंफेक्शन बहुत जल्दी होता है, तो सैंडिल या आगे से खुले डिÊाइन वाले फुटवेयर ही पहनें। बंद फुटवेयर के अंदर नमी बने रहने के कारण इंफैक्शन फैलने की सम्भावना कई गुना बढ़
जाती है।
४ यदि आप रोज़ जूते पहनती हैं, तो एक ही जूतों को न दोहराएं। रोज़-रोज़ पहनने से उनमेंं पसीने के कारण नमी बन जाती है, जिससे पैरों (खासकर उंगलियों) की त्वचा नर्म होकर गलने लगती है। इससे पैरों को नुकसान पहुंचता है और जूतों से भी दरुगध आने लगती है।
४ फीते (एडजस्टेबल स्ट्रैप्स) वाले फुटवेयर आराम और साइज़ दोनों के लिहाज़ से अच्छे होते हैं क्योंकि आप इन्हें सुविधानुसार कस और ढीला कर सकती हैं। बाÊार में आए रेनी कलेक्शन फुटवेयर्स में भी ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, आप कुछ भी चुन सकती हैं। बस, आराम और मौसम के मद्देनÊार चयन करें।