खाली वक्त हो और हाथों में पेन या पेंसिल हो, तो आमतौर पर बच्चे कई तरह के चित्र बनाते हैं। आपने भी अपने बच्चों की कॉपियों या किताबों पर ऐसे चित्रों को कई बार देखा होगा। बच्चों द्वारा बनाए ये चित्र बच्चे के व्यक्तित्व और उनकी इच्छाओं को जानने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि ये चित्र क्या कहते हैं-
> तारे- बच्चे द्वारा कॉपियों या किताबों पर प्राय: तारे बनाना उसके स्वाभिमानी होने का संकेत देता है। समान्यत: ये बच्चे अपनी प्रसिद्धि और नाम का आकांक्षी होते हैं। इन्हें सच व यथार्थ में यकीन होता है। बातों को घुमाफिरा कर कहने या कुटिल तरह से अपनी बात रखने के बजाय, ये साधारण तरीके से अपनी बात कहने में विश्वास करते हैं।
> बादल- प्राय: बादल बनाने वाले बच्चे सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं। इन्हीं सपनों के आधार पर ये अपनी रणनीति तय करते हैं। इसलिए इनमें यथार्थ और सच्चई को स्वीकार करने की क्षमता कम होती है। अन्य लोगों की अपने बारे में राय को लेकर ये काफी सर्तक रहते हैं। इसलिए दूसरों की सराहनाओं या टिप्पणियों को ये मन से लगा लेते हैं।
> आंखें- आंखों को चित्रित करने वाले बच्चे बड़े सजग माने जाते हैं। ये हमेशा दूसरों के ऊपर कड़ी निगाह रखने वाले होते हैं। किसी भी मामले की गहराई तक पहुंचना इनका स्वभाव होता है। उनकी पसंद-नापसंद काफी अच्छी होती है।
> ज्यामितीय आकृतियां- ज्यामितीय आकृतियां जैसे गोल, त्रिभुज, चौकोर आदि बनाने वाले बच्चों में अभूतपूर्व विश्लेषणात्मक क्षमताएं होती हैं। इन्हें नई तकनीक को अपनाने में मुश्किल नहीं होती। ये अपनी बात की साख रखने के लिए दृढ़ संकल्पी होते हैं।
> फूल- फूलों के चित्र बनाने वाले बच्चे प्रकृति प्रेमी होते हैं। ये अति संवेदनशील और सृजनात्मक स्वभाव के होते हैं। माता-पिता, दोस्त या किसी भी अन्य रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने में यकीन करते हैं। कला, मनोविज्ञान और फैशन डिÊाइनिंग के क्षेत्र में इनकी खास रुचि होती है।
> पेड़-पौध- पेड़-पौधों के चित्र बनाने वाले बच्चे काफी धीरज वाले होते हैं। अपने परिश्रमी स्वभाव के चलते ये जो कार्य हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। इनमें गजब की इच्छाशक्ति होती है। अपनी बुद्धिमत्ता के बलबूते यह सभी कार्यो को सफलतापूर्वक करने में सक्षम होते हैं।
> दिल- दिल की आकृति उकेरने वाले बच्चे बहुत संवेदनशील और भावना प्रधान होते हैं। ये अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और रिश्तों को प्यार की डोरी में बांधे रखते हैं। कई बार ये बच्चे बेहद गुस्सैल भी होते हैं।
> घर- घर का खाका या चित्र बनाने वाले बच्चे हमेशा सुरक्षा और स्नेह की चाहत रखते हैं। संयुक्त परिवार इन्हें ज्यादा भाते हैं और परिवार के साथ समय गुजरना इन्हें काफी अच्छा लगता है। इन्हें बहसबाजी अच्छी नहीं लगती। किसी लड़ाई-झगड़े को बढ़ाना इन्हें पसंद नहीं होता। ये Êयादातर अपने काम से काम रखने वाले होते हैं।