विज्ञापन
 
Home >> Madhurima >> Khana Khajana >> Freid Banana With Pineapple Sauce

फ्राइड बनाना विद पाइनेप्पल सॉस

गीतांजली | Jul 25, 2012, 09:27AM IST
 
 

क्या चाहिए

1 बड़ा चम्मच बटर, 1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ बटर, 4 छिले हुए केले, 3 बड़े चम्मच शक्कर (ब्राउन शुगर) और 2 छोटे चम्मच मक्के का आटा।

सॉस के लिए

1 कप मैश किया हुआ अनानास, कुछ बूंदे बादाम एसेंस, 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस और 1/4 छोटा चम्मच कीसा हुआ नीबू।


ऐसे बनाएं

केलों को लम्बाई में दो भागों में काट लें। एक पैन में एक बड़ा चम्मच बटर गर्म करें और केलों को दोनों तरफ से भूरा होने तक फ्राई करें (लगभग 5 मिनट)। फ्राई करने के बाद इन्हें सर्विग प्लेट्स में निकाल लें।

सॉस बनाएं

एक बर्तन में अनानास, पिघला हुआ बटर, शक्कर, मक्के का आटा और कुछ बूंदे बादाम एसेंस मिलाएं। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं (लगभग 5 मिनट)। अब नीबू रस और गूदा डालें। तैयार सॉस को केलों के ऊपर डालें और गर्मागर्म सर्व करें।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment