विज्ञापन
 
 
 
 

रक्षा सूत्र से जुड़ी सौगात!

 
Source: भास्कर   |   Last Updated 12:23(10/08/11)
 
 
 
 
रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर आप अपने भाई-बहन को कुछ ऐसा दे सकते हैं, जिनसे उनका मन जुड़ा हो। कुछ ऐसा, जिसे देखकर उनके चेहरे पर खुशियों की लकीरें अठखेलियां करने लगें। यहां दिए गए विकल्प भी आपकी मदद कर सकते हैं..

छुटपन की यादें- पुरानी यादों को तस्वीरें हमेशा ताज़ा रखती हैं। इसी माध्यम से आप अपने (भाई-बहन) के साथ बचपन की कुछ चुनिंदा तस्वीरों को मिलाकर कोलाज बनाएं। इस कोलाज में छुटपन से लेकर अभी तक की तस्वीरें हों। इसका ध्यान रखें कि ये कोलाज फ्रेम के बाद दीवार पर भी लगाया जा सकता है। ये तोहफा बीती सुनहरी यादों को फिर से ताज़ा कर देगा।

बन जाइए घुमक्कड़- रक्षाबंधन के दिन बिना बताए कहीं घूमने जाने का प्लान बनाकर भाई-बहन को सरप्राइज दें। इस दिन शहरभर में त्योहार की रौनक छाई रहेगी, ऐसे में घूमने का अलग ही आनंद आएगा। ये घुमक्कड़ी योजना एक अनूठा अनुभव साबित होगी।

फिल्म धमाल- इस बार दोस्तों के बजाय अपने बहन-भाई और परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देखने जाएं। देखने जाने वाली फिल्म को अपने भाई-बहन को डेडीकेट कर दें। एक साथ देखी गई फिल्म सभी को ताउम्र याद रहेगी।

यात्रा, जो यादगार बन जाए- आपको याद होगा, जब बचपन में मम्मी-पापा किसी ट्रिप ले जाया करते थे और वो ट्रिप आपकी यादों में अभी तक बसी होगी। अपने भाई-बहन के लिए बिना बताए, परिवार के अन्य लोगों के सहयोग से एक ट्रिप या पिकनिक प्लान करें। आपके भाई-बहन इस सरप्राइज़ ट्रिप को बहुत पसंद करेंगे।

खास खरीदारी- दिनभर के रीति-रिवाज़ों के बाद अचानक अपने भाई-बहन को शॉपिंग पर ले जाएं और उन्हें अपनी पसंद से कुछ दिलवाएं। यदि पहले कभी ऐसा आपने नहीं किया है, तो ये उनके लिए अलग अनुभव होगा।

मुस्कुराते फूल- फूल कोमलता, सुंदर, प्यार, भावनाओं आदि के प्रतीक होते हैं। इन सुंदर फूलों के ज़रिए आप भी जता सकती हैं कि उनकी अहमियत आपके जीवन में कितनी है।

चंद शब्द- किसी के लिए बोले गए शब्द सीधे दिल से निकलते हैं। ये बोल भी कभी-कभी दिल को छू जाते हैं। आप भी अपने भाई-बहन के लिए कोई कविता या चंद लाइनें लिखकर उन्हें दे सकते हैं। ये तोहफा उनके लिए बहुत खास होगा क्योंकि ये आपके दिल की गहराइयों में छिपी भावनाओं और उनके प्रति प्यार को बयां करने वाले शब्द होंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

ट्विटर पर जिस्म -2
रेड हॉट
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment