पहचान पत्र आपका सुरक्षा कवच
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 00:01(17/08/11)
हमें अक्सर किसी न किसी काम से बाहर जाना पड़ता है। फिर चाहे वो किसी रिश्तेदार के घर हो या काम के सिलसिले में। रिश्तेदारों के घर ठहरना ठीक है, लेकिन कभी-कभी होटल या धर्मशाला जैसी जगहों पर भी रुकना पड़ता है। ऐसे में एक सबसे ज़रूरी चीज़ आपका फोटो पहचाना पत्र आपके पास होना बहुत ज़रूरी है।
फोटो पहचान के अंतर्गत आपका वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या किसी सरकारी संस्थान से प्रमाणित फोटो परिचय-पत्र आते हैं। इनकी सहायता से आपको अंजान शहर में होटल में कमरे आसानी से मिल जाएंगे। और तो और ये पुलिस द्वारा पूछताछ की स्थिति में, ई-टिकिट के संदर्भ में टिकिट चैकर को दिखाने के लिए जैसे ज़रूरी पड़ावों पर काम आते हैं।
सीख- छोटा-सा पहचान पत्र आपको कहीं भी सुरक्षित रहने में काम आएगा।