इस बार झरोखे में आप ब्लॉग के रूप में बनी एक वेबसाइट से रूबरू होंगे। आज़माकर देखिए ये साइट आपको कितना अपडेट रख पाती है।
आप शॉपिंग के लिए अक्सर ऐसी जगह चुनती होंगी, जहां सारा सामान एक ही जगह उपलब्ध हो। इस बार हम आपको ऐसी ही साइट के बारे में बताएंगे। इस साइट में महिलाओं से जुड़ा हर पहलू मौजूद है।
इस साइट पर पहुंचने के लिए theindianwomansite.blogspot.com पर लॉगऑन करें। साइट पर जाते ही ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में इसके सारे सेक्शन लिखे हैं। साथ ही साइट के दाएं ओर भी छोटी-छोटी पिक्चर के साथ इन सेक्शन को दिया गया है।